भाजपा नेता महेंद्रनाथ पांडेय बोले - 'राहुल गांधी को देश की एक फीसद जनता भी पसंद नहीं करती'

वाराणसी
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि उनको देश की एक फीसद जनता भी पसंद करती है, इसमें भी संदेह है। बजट पर उनकी बात अनर्गल है कि बजट एक फीसद के खास लोगों के लिए है। कांग्रेस हताश है, उसके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कांग्रेस किसानों को बरगला रही है। कृषि नीति में आखिर काला कानून क्या है, विपक्ष बताने में असमर्थ है। विपक्षी दल संसद में भी इस पर कुछ नहीं बता सके। कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट सर्व स्पर्शी है। स्वस्थ्य पर ज्यादा फोकस किया गया है। किसानों के हितों का पूरा ख्याल हुआ है। कोरोना काल के बाद भी बजट का दायरा संकुचित नहीं हुआ। इंफ्रा स्ट्रक्चर पर ज्यादा फोकस किया गया है। रेलवे के लिये ज्यादा बजट दिया गया है। किसान पीएम मोदी के दिल मे बस्ते हैं। किसानों के लिए कई योजनाएं है। कृषि मंडियों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा है।

बताया कि कृषि उत्पादों की सरकारी खरीद प्रक्रिया को बढ़ावा दिया गया है। विपक्ष को पूरा अधिकार है कि वह बजट का रचनात्मक तरीके से विरोध करे लेकिन उनके लिए इस बजट में कोई भी मुद्दा विरोध के लिए नहींं बचा है। जबकि विपक्ष की बोलती बंद है। कुछ बोल रहे हैं तो वे सिर्फ अनर्गल बातें कर रहे हैं। सदन में संसदीय कमेटी  ने भी कोरोना काल में सरकार के किये कार्यों की सराहना की है, पूरी दुनिया ने कृषि नीति को सराहा है।

Source : Agency

11 + 13 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]